अनंत- राधिका की प्री-वेडिंग में छा गईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, इंडियन लुक में सारी हीरोइनों को कर दिया फेल

ivanka trump anant ambani radhika merchant

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को लेकर इस वक्त चर्चा और दोनों की प्री-वेडिंग ने दुनिया भर में धूम मचा रखी है। इस वक्त देश दुनिया से आए तमाम दिग्गजों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको खुश और हैरान दोनों करने वाला है। दरअसल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और नातिन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनो को इंडियन लुक में देखा जा सकता है।

इवांका ट्रंप इस वीडियो में अपनी बेटी के साथ झूले पर नजर आ रही हैँ। इस वीडियो को साझा करते हुए Viral Bhayani ने लिखा है, ''भारतीय लुक में धमाल मचा रही हैं ट्रंप बहनें, प्री वेडिंग फेस्टिव में इवांका ट्रंप और उनकी बेटी भारतीय पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।'' इसके बाद लोग उनके लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। येलो कलर की ड्रेस में दोनों बेहद सुंदर लग रहीं थीँ।

क्या कह रहे हैं लोग

एक यूजर का कहना था, ''बस करो भाई!!! पूरा फंक्शन देख लिया... जामनगर जाना नहीं पड़ा।'' एक ने लिखा, ''धन्यवाद माँ और बेटी, दोनों ने जीन लॉटरी जीती!'' एक ने लिखा, ''ये ट्रंप की बेटी कितनी क्यूट है।'' एक ने लिखा, ''पूरी प्री वेडिंग में मां बेटी का ही अलग जलवा रहा है।'' एक का कहना था, ''काश ये मेरे प्यार में पागल हो जाती।'' एक ने लिखा, ''जामनगर जाम हो गया।'' एक का कहना था, ''कितनी सुंदर ये दोनों।'' एक शख्स ने लिखा, ''अरे दुनो दूध जइसन गोर हयिन रुको ले जा रहा हूं चाय बनाने।''

इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि इंवाका और उनकी बेटी की तरफ से इन कमेंट्स पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन इतना तय है कि लोगों को दोनों काफी पसंद आई हैँ।

इस वक्त बॉलीवुड के सभी सितारों के लुक्स सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडिय जो कि आपको काफी शानदार लगने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X