Donald Trump ने जीता चुनाव तो रूस मीडिया ने टीवी पर दिखाईं ट्रंप की पत्नी की न्यूड फोटोज, मचा बवाल

Donald Trump Wife melania Trump Photos Viral: 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के विजेता रहे डोनाल्ड ट्रंप को जहां लोग जीत की बधाइयां दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके साथ एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना हुई है जिसे सुन हर कोई सोचने पर मजबूर हो रहा है कि आखिर ऐसा हुआ कैसे ?
रूस की मीडिया ने दिखाईं ट्रंप और उनकी पत्नी की नग्न तस्वीरें
दरअसल रूस के एक सरकारी मीडिया आउटलेट ने लाइव टेलीविजन पर डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की न्यूड तस्वीरें प्रसारित कर दीं। रूस मीडिया मॉनिटर जूलिया डेविस द्वारा एक्स पर शेयर की गई क्लिप के अनुसार ट्रंप और उनकी पत्नी की अश्लील तस्वीरें रूस-1 नेटवर्क के 60 मिनट के प्राइम टाइम प्रोगाम में दिखाई गई थीं। जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की गई है।
प्राइम टाइम में दिखाई गईं तस्वीरें
इन प्राइवेट तस्वीरों को शेयर करते हुए एंकर कहती है कि पूर्व फर्स्ट लेडी वॉइट हाउस में लौटने को पूरी तरह से तैयार हैं। इसके बाद साल 2000 में GQ के लिए किए गए फोटोशूट की तस्वीरें स्क्रीन पर दिखाई गईं। इन तस्वीरों को कई बार स्क्रीन पर जूम कर-करके दिखाया गया। इन तस्वीरों को दिखाते हुए एंकर कहती है। देखें कि साल 2000 में मेलेनिया कैसी दिखती थीं।
We're a joke on the world stage. https://t.co/smiSRpiQgC
— Democracy's Anger Translator (@LostMyDisguise) November 8, 2024
क्या कहा मेलानिया ट्रंप ने
आपको बता दें कि इन तस्वीरों की चर्चा देश-विदेशों में तेजी से हुई शुरू हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स के भी अपने विचार आने शुरू हो चुके हैं। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि रूस हम पर हंस रहा है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि वे लोग डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी का मजाक उड़ा रहे हैं।
बता दें कि मेलानिया ट्रंप ने इन तस्वीरों को लेकर अपनी नई किताब का प्रचार करते हुए का कि- क्या हम अब मानव शरीर की सुंदरता की तारीफ करने में सक्षम नहीं हैं ? पूरे इतिहास में महान कलाकारों ने मानव आकार को सम्मान दिया है। हमें हमारे शरीर का सम्मान करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











