सोते नहीं हो क्या? रश्मिका मंदाना ने किया ऐसा सवाल, पैपराजी ने दिया मजेदार जवाब!

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अक्सर चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह के वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कहा जाता है कि रश्मिका मंदाना को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी अदाओं को देखकर दीवाने हो जाते हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो सुबह सुबह एयरपोर्ट पर नजर आ रहीं हैं।
जी हां, रश्मिका मंदाना कहीं जा रहीं हैं और वो इतनी सुबह पैपराजी को देखकर दंग रह गईं और उनसे कुछ ऐसा पूछ लिया जो कि आपको पसंद आने वाला है। दरअसल रश्मिका मंदाना ने पैपराजी से पूछा आप लोग ''सोते नहीं है क्या?''
इसपर रिएक्ट करते हुए कैमरामैन ने कहा है कि, ''हम लोग सुबह वाले हैं।'' गौरतलब है कि श्रीवल्ली एक्ट्रेस को अक्सर पैपराजी के साथ बात करते हुए देखा जाता है और कई बार उनकी बातें भी रिकॉर्ड हो जाती हैं।
अभिनेत्री ने साउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है और इस वक्त कई फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा है। रश्मिका मंदाना पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय का हिस्सा बनीं थीं और उनको काफी पसंद किया गया था।
रश्मिका मंदाना का किरदार शानदार था और वो कई प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं। वर्कफ्रंट पर रश्मिका मंदाना फिल्म मिशन मजनूं को लेकर खबरों का हिस्सा है और इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ नजर आने वाले हैं।
फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये कुछ अलग तरह की कहानी के साथ नजर आएगी। फिल्म पुष्पा से अपना अलग मकाम बनाने वाली रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के नाम से अब सभी लोग जानते हैं। आने वाले समय में वो किन स्टार्स के साथ नजर आएंगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











