सैफ की बेटी सारा क्या सच में बनेंगी हिरोईन?

यूं तो बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान खुद को काफी जिम्मेदार मानते हैं और अपनी विरासत पटौदी के बारे में हर एक खबर रखने का वो दावा भी करते रहते हैं लेकिन छोटे नवाब को खुद की ही बेटी के इरादों का पता नहीं हैं। जी हां सैफ अली खान अपनी बेटी सारा खान के बारे में यह नहीं बता सकते हैं कि वो भविष्य में क्या करने वाली हैं?

हालांकि इसके पीछे वो अपना एक तर्क देते हैं कि कि वह अपने दोनों बच्चों को पूरी आजादी देते हैं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि फिल्मों में आने के बारे में उनकी बेटी की क्या योजना है। सैफ की बेटी सारा और बेटा इब्राहिम उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह से हुई संतानें हैं।

सारा की फिल्मों में आने की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सैफ ने कहा, "मैं उन्हें पूरी आजादी देता हूं और उन पर नियंत्रण नहीं रखता। मुझे लगता है कि सारा को फिल्मों में काम करने में थोड़ी दिलचस्पी है, लेकिन अभी वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। कोलंबिया से डिग्री लेने के बाद वह अपनी पसंद का पेशा चुन सकती है। हालांकि मुझे लगता है कि वह सरकारी नौकरी करना चाहती है, इसलिए मैं नहीं जानता कि वह फिल्मों में आएगी या नहीं।"

उन्होंने कहा, "लोग उसकी (सारा) तारीफें करते हैं और वह फिल्मों में आने के विचार से उत्साहित भी है, लेकिन उसकी शिक्षा का फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है।" सैफ का कहना है कि पिछले कुछ समय में कई स्‍टार पुत्रों ने बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनायी है। इनमें से अर्जुन कपूर, वरूण धवन और आलिया भट्ट हैं। ऐसी ही उम्‍मीद मैं सारा से भी करता हूं। सैफ ऐसे पहले अभिनेता है जिनका कहना है कि उनकी बेटी अगर फिल्‍मों में आयेगी तो उन्‍हें कोई आपत्ति नहीं है।

देखें सारा अली खान की तस्‍वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X