''मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ऑटोबायोग्राफी लिख पाउंगी''
जूही चावला ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझमें कभी ऑटोबायोग्राफी लिखने की कभी हिम्मत होगी।
आजकल बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां अपनी-अपनी ऑटोबायोग्राफी लिख रहे हैं। पिछले दिनों करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी 'एन सूटेबल ब्वॉय' को लॉन्च किया है। वहीं एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की भी बुक 'मी एंड मां' भी लेकर आई हैं।
इस किताब के लॉन्च पर बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझमें कभी ऑटोबायोग्राफी लिखने की कभी हिम्मत होगी। जूही ने कहा मैं जितना हंसी हूं उतनी ही रोई भी हूं। मुझे नहीं पता कि एक ऑटोबायोग्राफी लिखने का मुझमें गट्स हैं भी नहीं।

अपनी मां को याद करते हुए जूही ने कहा ''मैं हमेशा ही अपनी मां जैसी बनना चाहती थी। वो मुझे बहुत अच्छे से तैयार करती थीं। वो जब मेरे पास होती थीं तो काफी अच्छा लगता था। जब उन्हें पता लगा कि मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं तो उन्होंने मुझे कहा कि कुछ इंट्रस्टिंग करो।''
संजय दत्त की सफाई में ....ये क्या बोल गए फिल्म के विलेन
जूही ने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने पहली बार मॉडलिंग की थी जिसके लिए उन्हें 1000 रुपये मिले थे। वो पैसे उन्होंने अपनी मां को दे दिए थे। उन्होंने बताया कि उस समय मैं सिर्फ ग्यारह साल की थी और मेरी मां मेरी पहली कमाई को देखकर काफी इमोश्नल हो गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications