अरमान को लेकर ना तो टेंशन में हूं और ना ही इनसेक्योर हूं: दीक्षा सेठ

एक बार फिर से पर्दे पर एक और कपूर फैमिली के बंदे की एंट्री होने जा रही है जिसकी नाम है अरमान जैन। फिल्म का नाम है 'लेकर हम दीवाना दिल' , इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री दीक्षा सेठ भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' को अरमान की फिल्म कहकर प्रसारित किया जा रहा है। लेकिन इन सारी बातों का असर दीक्षा पर नहीं हो रहा है।

Pics: 'लेकर हम दीवाना दिल'

दीक्षा का कहना है कि उनके सह-अभिनेता अरमान जैन दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार राज कपूर के नाती हैं, इसके बावजूद वह बिल्कुल निश्चिंत महसूस करती हैं। दीक्षा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में तेलुगू फिल्म 'वेदम' से की और 'राजपपैत्तई' और वह 'वांटेड' सरीखी तमिल एवं तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

दीक्षा ने कहा, "मुझे जरा भी दबाव महसूस नहीं होता क्योंकि ऐसा नहीं है कि मुझे अब पता चला हो कि वह कपूर हैं। मुझे अगर फिल्म में अच्छी भूमिका नहीं मिलेगी तो यकीनन मैं असुरक्षित महसूस करूंगी। आप जब फिल्म देखेंगे तो आप देखेंगे कि मेरे और अरमान के काम में समान बंटवारा है।"

अरमान, अभिनेता रणबीर, करीना और करिश्मा कपूर के ममेरे भाई हैं। 'लेकर हम दीवाना दिल' चार जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है।फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। इस फिल्म के प्रमोशन की खास बात यह है कि अरमान के लिए फिल्म का प्रचार उनके ममेरे भाई-बहन कर रहे हैं। जी हां अरमान के लिए फिल्म का प्रमोशन करीना-करिश्मा और रणबीर कर रहे हैं। मालूम हो कि अरमान, राज कपूर की बेटी रीमा के बेटे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X