..................... Don 3 में रणवीर सिंह को देख खुद को नहीं रोक पाईं Zeenat Aman, लिख डाली ऐसी बात? Don 3- Zeenat Aman could not stop herself as he saw Ranveer Singh as Don - Hindi Filmibeat

Don 3 में रणवीर सिंह को देख खुद को नहीं रोक पाईं Zeenat Aman, लिख डाली ऐसी बात?

don 3, zeenat aman, ranveer singh

फरहान अख्तर ने हाल ही में डॉन 3 का ऐलान करके सबको चौंका दिया था और उससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात ये थी इस फिल्म में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह नजर आने वाले हैँ। हालांकि इसके बाद फैंस के मिले जुले रिएक्शन्स सामने आ रहे थे।

रणवीर सिंह ने भी अपने विचार साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, जिसको सभी के द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब डॉन में लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान का रिएक्शन रणवीर सिंह और डॉन 3 पर आया है। उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जोकि खबरों का हिस्सा है।

सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन वाली डॉन में जीनत अमान ही हैं जिन्होने 'रोमा' का पहला किरदार निभाया था। उन्होंने रणवीर के पोस्ट के कमेंट सेक्शन को आशीर्वाद देते हुए लिखा, "बधाई हो, रणवीर! क्या आपको अपने डॉन के लिए एक योग्य 'जंगली बिली' मिल सकती है।"

"डॉन 2" में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच हुए यादगार डायलॉग भी खबरों में थे। जीनत अमान का ये कमेंट काफी पसंद किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि जीनत अमान रणवीर सिंह की एंट्री से खुश हैं। डॉन को लेकर रणवीर सिंह ने एक पोस्ट किया था इसमें उन्होने अपने बचपन की तस्वीर साझा की थी।

उन्होने लिखा था, "हे भगवान! मैं बहुत लंबे समय से ऐसा करने का सपना देख रहा था! एक बच्चे के रूप में, मुझे फिल्मों से प्यार हो गया, और हममें से बाकी लोगों की तरह, मैं अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को देखता और उनकी पूजा करता हूं - हिंदी सिनेमा की दो G.O.A.Ts।" इसके बाद रणवीर के इस पोस्ट पर जीनत अमान का रिएक्शन सामने आया था। बता दें कि रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात करते हुए नजर आते रहते हैं।

Read more about: don 3 zeenat aman ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X