Don 3 का बड़ा ऐलान, Flop फिल्म के बाद इस सुपरस्टार की लगेगी लॉटरी, 2019 का धमाका
इन दिनों एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों के ऐलान का दौर चल रहा है। 2019 की शुरूआत से ही बॉलीवुड के लगभग सभी सुपरस्टार अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच हाल ही में एक और बड़ी फिल्म को लेकर तगड़ा ऐलान हो गया है। ये फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है.. जिसे लेकर चर्चाएं तो काफी पहले से हैं लेकिन अब जाकर इस फिल्म का ऐलान हुआ है। यानी ये फिल्म 2019 के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
[2019 में सलमान का डबल Dhamaka, अक्षय-रणबीर से महाक्लैश, तारीख लिख लीजिए]
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 2006 में आई शाहरुख खान की धमाकेदार फिल्म डॉन 2 की सीक्वल डॉन 3 की.. जी हां! हाल ही में निर्माता फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। फरहान अख्तर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि 'हम डॉन 3 पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इसको लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की जाएंगी। इसके लिए आपको और थोडा वेट करना होगा।' फरहान के इस बयान के बाद एक बात तो साफ है कि जल्द ही इस फिल्म का ऑफिशियल एनाउंसमेंट हो जाएगा।

बता दें कि 2006 में आई डॉन 2 में शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था। माना जा रहा है कि डॉन 3 में भी वे ही नजर आ सकते हैं। पिछले साल आई शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म जीरो ने ऑडिएंस को निराश किया था। ऐसे में डॉन 3 शाहरुख के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं होगी। फिलहाल, तो शाहरुख खान राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' में व्यस्त हैं। जिसके बाद वे डॉन 3 पर काम शुरू करेंगे। बहरहाल, आगे जानें इस साल आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications