Don 3 का ऐलान होते ही भड़क गए किंग खान के फैंस, बोले- 'नो शाहरुख नो डॉन, बायकॉट करेंगे'

लंबे समय के बाद अब डॉन 3 का को लेकर इंतजार खत्म हो गया है और फरहान अख्तर ने इसका ऐलान कर दिया है। उन्होने एक पोस्ट साझा किया था जिसमें वो 3 लिखकर आया है लेकिन किसी तरह का नाम या लीड एक्टर का नाम नहीं है। कुछ समय से इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह का नाम चर्चा में है और काफी जल्दी इसका ऐलान होने वाला है।
लेकिन डॉन 3 का ऐलान होते ही शाहरुख खान के फैंस बुरी तरह से भड़क गए और उन्होने फरहान अख्तर के साथ साथ डॉन 3 को भी ट्रोल करना शुरु कर दिया है। उनका कहना है कि अगर शाहरुख नहीं तो डॉन भी नहीं। जी हां, फरहान ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर रिलीज किया जिसके बाद लोगों के कमेंट्स खबरों का हिस्सा हैं।
एक ने लिखा, ''नो एसआरके नो डॉन।'' एक का कहना है, ''तुमको शर्म आनी चाहिए फरहान अख्तर।'' एक ने लिखा, ''बायकॉट डॉन 3।'' एक का कहना था, ''अब घोड़ों की रेस में गधे भी दौड़ेंगे।'' एक का कहना, ''ये मूव बहुत अच्छी है, आप लोग इसको जरूर देखना।''
ये मामला यहीं नहीं रुका बल्कि रणवीर सिंह को लेकर कुछ मीम्स भी सामने आ रहे हैं और उनको डॉन का नाम लेकर खरी खोटी सुनाई जा रही है। हालांकि फरहान अख्तर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इन कमेंट्स पर नहीं दिया है और देखना ये है कि शाहरुख खान का कोई रिएक्शन आता है या नहीं।
इसमें कोई शक नही है कि रणवीर सिंह एक बेहतरीन अदाकार हैं और अपनी हर फिल्म में वो जान भर देते हैं। हालांकि डॉन 3 कब रिलीज होगी और फ्लोर पर कब जाएगी इसको लेकर किसी तरह का कोई अपडेट सामने नहीं आया है। शाहरुख खान का बात करें तो वो इस वक्त जवान कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











