..................... DON 3- शाहरुख खान ने शुरु किया Ask SRK सेशन, ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी डॉन 3 DON 3- Shahrukh Khan started Ask SRK, this film started trending on Twitter! - Hindi Filmibeat

DON 3- शाहरुख खान ने शुरु किया Ask SRK सेशन, ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी डॉन 3

don 3

सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि वो कुछ कुछ महीनों में #AskSRK ट्विटर पर करते हैं और अपने फैंस के सवालों के जवाब देते हैं। आज फिर से वो लकी दिन है और उनके फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं। शाहरुख खान लगातार फैंस के सवाल के जवाब दे रहे हैं। शाहरुख खान ने एक ट्वीट कर लिखा था, ''हम सब सवालों से जागते हैं....आज मैं जवाबों से जाग उठा! तो सोचा शायद हम 15 मिनट के लिए #AskSRK कर सकते हैं ... अगर आपके पास समय है तो कृपया पूछें।''

इसके बाद लोग उनसे सवाल कर रहे हैं। लेकिन मजेदार बात तो ये है कि इस दौरान पठान के साथ साथ डॉन 3 ट्विटक पर ट्रेंड कर रही है। जी हां, शाहरुख खान के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर डॉन 3 को लेकर ट्वीट कर रहे हैं और मांग कर हैं कि वो जल्दी डॉन 3 का ऐलान करें। हालांकि शाहरुख खान ने इसको लेकर किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

Don 3 ट्रेंड पर क्या कह रहे हैं फैंस?

एक यूजर ने लिखा है, ''सर क्या कभी डॉन 3 बन पाएगी? आप क्या कहोगे डॉन 3 को लेकर।'' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ''पठान के टीजर को देखकर लगता है डॉन 3...वही डायलॉग, वही टोन, वही फॉर्मेट।''

एक यूजर ने पूछा, ''डॉन 3 के बारे में हर कोई चुप क्यों है क्योंकि हम एक तूफान सुनने जा रहे हैं, कुर्सी की पेटी बंद लो मौसम बड़ाने वाला है #asksrk #AskSrk #Pathaan'' इस तरह से शाहरुख खान के फैंस लगातार उनको लेकर ट्वीट कर रहे हैँ। शाहरुख खान भी कई सवालों के जवाब दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट-

शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान, जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी बड़े धमाके होने वाले हैं। बता दें कि शाहरुख खान फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और पठान जनवरी पर रिलीज होगी। शाहरुख खान कई साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं लेकिन उन्होने कुछ फिल्में कैमियो किया है। इस लिस्ट में लाल सिंह चड्ढा और ब्रह्मास्त्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X