..................... Don 3: Salman Khan will not mediate between Farhan Akhtar and Ranveer Singh - Hindi Filmibeat

आ गई पक्की खबर! क्या सच में फरहान-रणवीर का डॉन 3 विवाद सुलझाएंगे सलमान खान? सामने आई हकीकत..

Salman Khan Don 3: डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच जो विवाद चल रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। डॉन 3 छोड़ने के बाद फरहान खान ने शिकायत की थी जिसके बाद रणवीर सिंह पर FWICE ने पूरी तरह बैन लगा दिया था।

Salman Khan

ऐसा लग रहा था कि रणवीर सिंह का करियर खत्म हो जाएगा कि तभी एक खबर सामने आती है कि सलमान खान दोनों के बीच सुलह करवाने वाले हैं।

Also Read
'कोई दूसरा राम नहीं देखना चाहता..' रणबीर कपूर को लेकर अरुण गोविल ने कह डाली ऐसी बात, क्या है कारण?
'कोई दूसरा राम नहीं देखना चाहता..' रणबीर कपूर को लेकर अरुण गोविल ने कह डाली ऐसी बात, क्या है कारण?

जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बॉलीवुड के भाईजान दोनों के काफी करीबी हैं और इसलिए वो मध्यस्थता करते हुए रणवीर और फरहान की सुलह करवाएंगे। लेकिन अब जो खुलासा हुआ है वो निश्चित तौर पर रणवीर सिंह और उनके फैंस के लिए काफी बुरी खबर साबित हो सकती है।

झूठी निकली मध्यस्थता की खबर

सलमान खान रणवीर को काफी पसंद करते हैं और फरहान से उनके घर जैसे रिश्ते हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो ये सारी बातें निराधार हैं क्योंकि सलमान खान ने इसके लिए दोनों में से किसी को कॉल नहीं किया। हिंदुस्तान टाइम्स की मानें तो दोनों की सुलह करवाने जा रहे सलमान खान की खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। दोनों के बीच मेगास्टार ने किसी तरह का कोई समझौता नहीं करवाया है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का रिएक्शन इसको लेकर सामने आता है या नहीं।

रणवीर ने क्यों छोड़ी फिल्म?

डॉन 3 विवाद को लेकर सूत्रों का कहना है कि फरहान अख्तर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद इस फिल्म को शुरु करना चाहते थे लेकिन रणवीर ने बैजू बावरा को लेकर अपनी डेट्स दे दीं थीं। बैजू बावरा टलती चली गई और बाद में धुरंधर और धुरंधर 2 करने लगे। फिर से फरहान ने बात की तो रणवीर सिंह प्रलय के लिए बिजी हो गए। बाद में खबरें आईं थीं कि रणवीर सिंह डॉन 3 में अपना किरदार काफी खतरनाक और निगेटिव चाहते थे लेकिन फरहान अख्तर डॉन की वो टच डालना चाहते थे। फाइनल स्क्रिप्ट रणवीर सिंह को पसंद नहीं आई और वहीं से पूरा विवाद शुरु हो गया।

Read more about: salman khan don 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X