Don 3 के भारी भरकम बजट की खबर ने निकाली कइयों की हवा, हैरान हो जाएंगे आप

डॉन 3 को लेकर चर्चा है और सबसे पहले इसके स्टारकास्ट के साथ साथ लोग बजट को लेकर भी हैरान हैं। डॉन 1 और डॉन 2 को पीछे छोड़ती इस फिल्म का बजट काफी भारी भरकम होने वाला है।
रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन के किरदार में रणवीर सिंह ने पहले चौंकाया था और अब बजट की खबर भी दंग करने वाली है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के बजट को लेकर खबर आई है कि ये 100 या 200 करोड़ नहीं बल्कि 250 करोड़ की लागत पर बन रही है।
इससे इतना तय है कि फिल्म को हिट होने के लिए करीब 500 करोड़ की बिजनेस करना पड़ेगा। डॉन 3 के लिए फरहान अख्तर काफी समय से मेहनत कर रहे हैं।
जब भी उनसे इस फिल्म को लेकर सवाल पूछा जाता था तो उनका कहना था कि वो अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं और ये मिलते ही वो फ्लोर पर नजर आएंगे। हालांकि रणवीर सिंह के लिए भी ये काफी बड़ा चैलेंज होगा क्योंकि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारे ये किरदार निभा चुके हैं।
ट्रेनिंग के लिए विदेश से आ रहे हैं ट्रेनर
कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि फरहान किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसी वजह से रणवीर-कियारा को ट्रेंड और फिट करने के लिए मेकर्स ने 'डॉन-3' के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलाने का फैसला किया है। फिल्म में उनके एक्शन और इंटेंस सीन्स को परफेक्ट दिखाने के लिए थाईलैंड से कुछ मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट उन्हें खास ट्रेनिंग देंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी दमदार एक्शन करती दिखेंगी।
पहले कितना था बजट?
अमिताभ बच्चन की डॉन का बजट करीब 5 करोड़ था और उस जमाने में ये काफी बड़ी रकम होती थी। इसके बाद शाहरुख खान की डॉन का बजट 38 करोड़ रुपए थे। अब ये फिल्म 250 करोड़ में बन रही है। देखना होगा कि ये क्या जादू बॉक्स ऑफिस पर करती है।


Click it and Unblock the Notifications











