Don 3- बॉलीवुड को मिला तीसरा डॉन, इस सप्ताह होगा ये तगड़ा धमाका?

फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर काफी समय से चर्चा है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म को काफी पसंद किया जाएगा। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह डॉन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैँ। कहा जा रहा है कि इस सप्ताह इस फिल्म का ऐलान एक टीजर के लिए किया जा सकता है।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के हिट होने के बाद रणवीर सिंह काफी खुश हैं और जाहिर तौर पर यह उनके लिए सबसे अच्छा समय है कि वो डॉन 3 का ऐलान करें।पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर रणवीर के साथ 'डॉन 3' की घोषणा करने के लिए तैयार हैं।
रणवीर ने इसके लिए एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शूट किया है, जिसे 2-3 दिनों के भीतर लॉन्च किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही फैंस के लिए ये किसी धमाके से कम नहीं होगा। रणवीर सिंह को डॉन के किरदार में देखना कैसा होता है ये तो वक्त ही बताने वाला है।
हालांकि उन्होने इसके पहले कई सीरियस रोल किए हैं जिसमें पद्मावत शामिल है। रणवीर सिंह का कहना है कि वो कई तरह के किरदार अपनी जिंदगी में निभाना चाहते हैं। हालांकि डॉन 3 में लीडिंग लेडी कौन नजर आने वाली है इसको लेकर राज नहीं खुला है।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि डॉन 3 को लेकर रणवीर का वीडियो पहले ही शूट किया जा चुका है और प्रोडक्शन हाउस बिना किसी देरी के इसे जारी करने की योजना बना रहा है। जाहिर है कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
डॉन एक ऐसी फ्रेंचाइची फिल्म हैं जो कि हमेशा ही दर्शकों को प्यार जीतने में कामयाब रही है। हालांकि शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन इस फिल्म को लेकर किसी तरह का रिएक्शन देते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा..


Click it and Unblock the Notifications











