..................... Don 2 weekend collection over 49 crore | इस हफ्ते तय होगी डॉन की किस्मत - Hindi Filmibeat

इस हफ्ते तय होगी डॉन की किस्मत

don 2
शाहरुख खान की फिल्म डॉन 2 ने तीन दिनों में लगभग 49 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये केवल भारत के सिनेमाघरों से मिले आकड़े हैं। भारत के बाहर भी इस फिल्म ने तीन दिनों में अच्छा व्यावसाय किया है।

23 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार के दिन लगभग साढ़े 15 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन फिल्म के व्यवसाय में गिरावट नहीं आई और इस दिन भी फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार 25 दिसंबर को फिल्म में बढ़त तो नहीं हुई, लेकिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस तरह से तीन दिन में फिल्म ने लगभग 49 करोड़ रुपये बटोर लिए।

भले ही फिल्म ने कोई नया रिकॉर्ड नहीं बनाया लेकिन इस फिल्म ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया। लेकिन सोमवार से इस फिल्म की असली परीक्षा शुरू होगी। कुछ लोगों को यह फिल्म पसंद आई तो कुछ लोगों को इस डॉन में कुछ खास देखने को नही मिला। इस डॉन के लिए तो यही कहना है कि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त... जी हां डॉन का फैसला इस हफ्ते ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X