डॉन-2 में दिल दहलाने वाले स्टंट

By Staff

Shah Rukh to do daring stunts in Don 2
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान कंधे के ऑपरेशन और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद एक बार फिर से फिल्मों में मशगूल होने वाले हैं। वह 'डॉन 2' में हैरतअंगेज स्टंट करने की तैयारी में हैं।

यह फिल्म 'डॉन-द चेस बिगिन्स अगेन' की सिक्वल होगी। इसके निर्देशन की कमान भी फरहान अख्तर के हाथों में होगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष मई में आयरलैंड और बर्लिन में की जाएगी। खास बात यह है कि इस फिल्म की पटकथा भी फरहान अख्तर ही लिख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट लेकर उनके पास डॉन फिल्म के दो प्रशंसक आए और उन्होंने पूरा आइडिया डेवलप करने का आइडिया उनको ही सौंप दिया।

फरहान ने कहा, "शाहरुख हमेशा से ही बहुत साहसी रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य की समस्याओं ने उन्हें परेशान कर रखा है। इस फिल्म में शाहरूख कुछ हैरतअंगेज स्टंट करेंगे।" सूत्रों की माने तो 'डॉन 2' में शाहरुख दोहरी भूमिका में होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X