डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे का TRAILER रिलीज- दो बहनों की ऐसी कहानी नहीं देखी होगी, बोल्ड

भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन शर्मा की फ़िल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे की रिलीज़ डेट कन्फर्म हो गयी है। अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 18 सितम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। वहीं, आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की कहानी दो बहनों (cousins) के इर्द- गिर्द घूमती है। दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश में जिंदगी उन्हें किस किस ट्विस्ट एंड टर्न्स से गुजारती हैं और बंधनों को तोड़ती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare

फिल्म की स्टारकास्ट काफी जबरदस्त है। भूमि पेडनेकर, कोंकणा के अलावा अमोल पराशर, विक्रांत मैसे, कुब्रा सैत अहम किरदारों में दिखेंगे। बता दें, इससे पहले अलंकृता श्रीवास्तव ने फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' का निर्देशन किया था, जो काफी कंट्रोवर्सी में रही थी, लेकिन फिल्म के कंटेंट को बाद में काफी तारीफ मिली थी।

इस फिल्म में निर्देशक हमें दो मिडिल क्लास वर्किंग महिलाओं की कहानी दिखाने वाली हैं। जिनमें से एक कथित तौर पर परफेक्ट फैमिली के साथ रही हैं.. वहीं, उसकी कजिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए शहर आई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X