..................... ऋतिक रोशन से मिली प्रशंसा पर अमोल पाराशर का आया रिएक्शन, जताई खुशी Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare actor Amol Parashar reaction on Hrithik Roshan - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन से मिली प्रशंसा पर अमोल पाराशर का आया रिएक्शन, जताई खुशी

By Filmibeat Desk

ऋतिक रोशन सबसे विनम्र अभिनेताओं में से एक हैं जो नई प्रतिभाओं की सराहना करने में बहुत मुखर हैं और अक्सर अच्छी परियोजनाओं की सरहाना करते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने डॉली किटी और वो चमकते सितारे और अमोल पाराशर के अविश्वसनीय परफॉर्मेंस की प्रशंसा की है, जो फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और ऋतिक से मिली इस सरहाना से वह गदगद महसूस कर रहे हैं।

एक हालिया इंटरव्यू में, अमोल पाराशर ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन से सराहना प्राप्त करने पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने साझा किया, "यह बहुत प्यारा था। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है और हम सभी को टैग किया है। जब मुझे यह नोटिफिकेशन मिला, तो मुझे बहुत खुशी हुई। यह एक बात होती है जब आप किसी को जानते हैं और वास्तविक जीवन में उनसे मिले हैं।

Amol Parashar

लेकिन उन्होंने फिल्म देखी, उन्होंने हमारे नाम ढूंढे और हम सभी को टैग किया। उन्होंने हम सभी को टैग करने के लिए एक्सट्रा एफर्ट लिए है। यह उत्साहजनक है। यह देखकर अच्छा लगता है कि कोई आपको और आपके काम को सरहाने के लिए अपनी ज़िन्दगी के 2 सेकंड आपके लिए निकालता है। मैंने अपने माता-पिता को स्क्रीनशॉट भेजा और वे बेहद खुश हुए।"

प्रशंसा चाहे किसी भी रूप में यह सभी को प्रिय होती है लेकिन जब किसी सुपरस्टार से यह मिलती है तो प्रभाव बहुत बड़ा होता है। उनकी प्रतिक्रिया ऋतिक द्वारा अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्म की कहानी और कलाकारों की प्रतिभा को सरहाने के बाद आई। ऋतिक ने प्रशंसा करते हुए लिखा था,"One of the most 'human' stories delivered by the exceptionally talented @alankrita601, @konkonas & @bhumipednekar. #DollyKittyAurWohChamakteSitare celebrates inner human conflicts, with an empowering story. Superb work by the entire team 👏🏻"

'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' डॉली और उसकी कजिन बहन की एक सशक्त गाथा है, जो पूर्व धारणाओं से गड़ी इस दुनिया में भावनाओं, स्वीकृति और संकल्प के साथ जीते है।

निस्संदेह, हार्डवर्क, टैलेंट और उल्लेखनीय प्रोजेक्ट्स की सराहना करना हमेशा ऋतिक का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है। यही वजह है कि उनका सोशल मीडिया एकाउंट प्रतिभा के लिए प्रोत्साहन और प्रशंसा का एक प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X