..................... Sonam Kapoor is looking very simple and Sweet in the first look of Film Dolly ki Doly. - Hindi Filmibeat

First Look: 'डॉली की डोली' की सोनम को देख दिल डोल गया..

Sonam Kapoor is looking very simple and Sweet in the first look of Film Dolly ki Doly.
एक बार फिर से फैशन आईक़न सोनम कपूर आप लोगों के सामने एक नये लुक में नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम है 'डॉली की डोली' जिसे लेकर सोनम काफी उत्साहित हैं। हालांकि फिल्म में उनका किरदार एक ठग का है लेकिन फिल्म में वो एक साधारण लड़की के ही रूप-रंग में दिखेंगी।

Video: 'डॉली की डोली'

शायद सोनम भी जानती हैं कि उन्हें भी लोग सलवार-कमीज और बंधे हुए बालों में देखना पसंद करते हैं। उनकी पिछली दो सफल फिल्में राझणां और भाग मिल्खा भाग में.. उनका रोल इसी टाइप का था। फिलहाल नासिक में जोर-शोर से फिल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है जिसमें सोनम सादे लेकिन खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं। कहना गलत ना होगा पहले ही लुक में सोनम की सादगी देखकर लोगों का दिल डोल गया है।

फिल्म 'डॉली की डोली' में गेस्ट रोल सैफ अली खान का भी है

मालूम हो कि निर्देशक अभिषेक दोगरा के निर्देशन में बनने जा रही 'डॉली की डोली' में सोनम कपूर के अलावा राजकुमार राव और पुलकित समरत भी नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता अरबाज खान हैं।

अब ठग बनकर सोनम उठवायेंगी 'डॉली की डोली'

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा था कि इस फिल्म में उनका किरदार पहले की फिल्मों से अलग है। उन्होंने कहा, "मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरी पिछली भूमिकाओं से अलग है। मैं फिल्म में जाट लड़के का किरदार कर रहा हूं और जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं इसे अच्छी तरह करूंगा। वह हरियाणा से हैं, इसलिए उनकी संवाद अदायगी धाराप्रवाह होगी।" वैसे फिल्म में गेस्ट रोल सैफ अली खान का भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X