Box Office- डॉली की डोली ने पहले दिन कमाए 2.5 करोड़

सोनम कपूर, राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म डॉली की डोली को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था। लेकिन फिल्म देखने के बाद कई लोग निराश हुए। लोगों के अनुसार उन्हें उम्मीद थी कि ये एक मजेदार फिल्म होगी जबकि फिल्म की गति इतनी धीमी थी कि दर्शक पहले ही भाग में ऊब गये। जहां तक कलेक्शन की बात है तो डॉली की डोली ने पहले दिन करीब 2.5 करोड़ की कमाई की।

Dolly Ki Doli first day Box Office Collection

डॉली की डोली का निर्माण अरबाज खान ने किया था और फिल्म का निर्देशन किया है अभिषेक डोगरा ने। डॉली की डोली फिल्म को भले ही दर्शकों ने नकार दिया हो लेकिन सोनम कपूर और राजकुमार राव ने जरुर दर्शकों का दिल जीत लिया है। राजकुमार ने ये साबित कर दिया है कि जो लोग उन्हें सिर्फ नॉन कमर्शियल एक्रटर कहा करते थे वो अब ये जान जाएंगे कि राजकुमार एक एक्टर हैं और वो किसी भी तरह की फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं।

सोनम कपूर ने भी हमेशा की तरह अपने फैंस को काफी एंटरटेन किया है लेकिन वहीं पुलकित सम्राट ने दरुर दर्शकों को सलमान खान की कॉपी कर करके बोर किया है। ट्रेड अनालिस्ट के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए डॉली की डोली को शनिवार व रविवार को अपने कलेक्शन में तेजी लानी होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X