सोहेल खान के साथ दिखा डॉली चायवाला, इसलिए भड़क गए लोग, बोले- 'अब इसको अनफॉलो करो'

डॉली चायवाला की तो जैसी निकल पड़ी है। कभी वो किसी सेलिब्रिटी के साथ नजर आता है तो कभी किसी के साथ। जब से डॉली की टपरी पर बिजनेसमैन बिल गेट्स पहुंचे और इसने उनको को चाय बनाकर पिलाई है वो स्टार बन गया है।
जाहिर सी बात है कि इस वक्त ये चायवाला इंटरनेट सनसनी बन चुका है। ऐसे में डॉली को लेकर खबर आई थी कि लो छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गया है। लेकिन यहां पर भी उसका मुलाकात किसी स्टार से हो गई और अब तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
हम बात कर रहे हैं सोहेल खान की जो कि एक तस्वीर में डॉली के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। डॉली ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव में सोहेल खान के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मालदीव में मिले सोहेल खान सर, बहुत अच्छा लगा सर से मिलके।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
जैसे ही डॉली की ये तस्वीर सामने आई लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''भाई लक्षद्वीप जाना था मालदीव क्यू गया।'' एक ने लिखा, ''मालदीव क्यों गया ये, अनफॉलो करो इसको।'' एक ने लिखा, ''अब ये कौन कह रहा है कि डॉली भाई का आईपीओ आ रहा है।'' एक ने लिखा, ''सोहेल खान ने जितना फेम फिल्म प्रोड्यूस करने से नहीं कमाया उतना इसने एक रील से काम लिया।'' एक ने लिखा, ''अब तो सब मिलेंगे भाऊ कि आपका उठना बैठना है बिल गेट्स के साथ।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। हालांकि उन्होने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।
इंटरनेट ने लोगों बनाया स्टार
अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। इस लिस्ट में रानू मंडल जैसे लोग भी शामिल हैं। हालांकि कुछ लोगों का फेम रहता है तो कुछ समय के साथ अंधकार में चले जाते हैँ। अंबानी की शादी में आए बिल गेट्स ने डॉली की टपरी पर चाय पी थी इसके बाद वो इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











