OMg! 'राधे मां' ने दी जान की धमकी.. उड़ गई बॉलीवुड एक्ट्रेस की नींद
[बॉलीवुड न्यूज] कंट्रोवर्शियल 'राधे मां' को लेकर विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा। पूरे देश के साथ बॉलीवुड के साथ भी इनका कनेक्शन धीरे धीरे सबके सामने आ रहा है। कभी राखी सावंत तो कभी सनी लियोन.. यहां तक की इन पर आधारित एक फिल्म बनाने की खबर तेज हो गई।

बहरहाल, ताजा खबर है टीवी और फिल्म एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा को लेकर। डॉली ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को ऐसी कंप्लेंट लिखी है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। और ये धमकी भरे कॉल उन्हें और कोई नहीं, बल्कि राधे मां करवा रही हैं।
OMg.. सनी लियोन, मल्लिका से लेकर राखी सांवत.. 'राधे मां' CONNECTION!
डॉली ने मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने राधे मां से उनकी फैमिली को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। बता दें, डॉली ने बताया कि वे भी कभी राधे मां की भक्त रही थीं। लिहाजा इसीलिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही ताकि वे राधे मां की कोई पोल न खोल दें।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही राधे मां के खिलाफ मुंबई में दहेज प्रताड़ना और अश्लीलता फ़ैलाने का मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी वायरल तस्वीरों ने बाकी काम कर दिया। यानि की कंट्रोवर्सी..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











