डॉली भा गईं आमिर को

हर जगह चैनलों पर अखबारों पर और ब्लॉग पर इस बात की चर्चा हो रही है। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आमिर को इस गाने की प्रेरणा विवादों से घिरी रहनेवाली डॉली बिंद्रा से मिली है। डॉली बिंद्रा बिग बॉस 4 के घर में रहने की वजह से बेहद लोकप्रिय हो गयी थी।बिग बॉस में डॉली बिंद्रा ने जम कर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था।
लेकिन उन्हें भी कहां पता था कि उनका यह आइडिया दर्शकों को पसंद आयेगा और परफेक्टनिस्ट कहे जानेवाले आमिर खान को भी भा जायेगा। हुआ कुछ ऐसा था कि डेली बेली की शूटिंग चल रही थी। डिनर ब्रेक हुआ। खाने के साथ क्रू और कलाकार टीवी देखने बैठ गये। बिग बॉस 4 का प्रसारण हो रहा था और डॉली गालियां दिये जा रही थीं। कई बार उन्होंने वही गाली बकी, जिसका इस्तेमाल भाग डीके बोस में हुआ है।
एक सूत्र ने बताया कि शो खत्म हुआ।लेकिन डॉली की गालियों पर चर्चा होती रहीं। इसी पर डेली बेली का थीम ट्रैक का आइडिया आ गया। फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर ने भाग डीके बोस जैसा कुछ सोचा और सभी को पसंद आ गया। संयोग की बात है कि यह गाना डेली बेली की कहानी से बिल्कुल मेल खा रहा था। आमिर को बात जम गयी।


Click it and Unblock the Notifications











