कुत्तों की नसबंदी कराओ, वो कंडोम यूज नहीं करते: शर्लिन चोपड़ा
विवादित और कामसूत्र 3 d से बाहर हुई अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर से हैरत अंगेज काम किया है। हमेशा सेक्स को लेकर बातें करने वाली और ट्विटर पर बार-बार न्यूड होने वाली मॉडल और अभिनेत्री जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के लिए एक कैंम्पेन किया है जो सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों की प्रजाती को रोकने के लिए था।
इस कैंम्पेन का स्लोगन शर्लिन की ही तरह काफी बोल्ड था, जिसे सुनने और पढ़ने के बाद एहसास हुआ कि पेटा ने आखिर शर्लिन को क्यों चुना इस काम के लिए।
कैंम्पेन का स्लोगन था " कुत्तों की नसबंदी कराओ, वो कंडोम यूज नहीं करते"। जिसे चीख-चीख कर शर्लिन ने लोगों से कहा। पेटा का कहना है कि जब तक सड़क पर दौड़ने वाले आवारा कुत्तों की नसबंदी नहीं होती है तब तक इनकी घातक जनसंख्या पर रोक नहीं लगाया जा सकता है।
इस बोल्ड कैंम्पेन के बाद शर्लिन चोपड़ा ने पेटा मेंबर्स के साथ फोटो शूट भी करवाया। मालूम हो कि पिछले दिनों शर्लिन चोपड़ा का नाम इसलिए सुर्खियों में था क्योंकि उन्होंने अपनी पहली हॉट फिल्म कामासूत्र के न्यूड फोटोशूट को अपने फिल्म निर्देशक के बिना अनुमति के इंटरनेट पर अपलोड कर दिया था।जिस के कारण फिल्म के निर्देशक पॉल ने शर्लिन चोपड़ा को फिल्म से ही बाहर कर दिया था। जिस पर शर्लिन ने फिल्म की पूरी टीम को ट्विटर पर जमकर खरी-खोटी सुनायी थी।


Click it and Unblock the Notifications
