शॉर्ट्स पहने जाह्नवी कपूर की टांगो पर चिपट गया कुत्ता, जमीन पर गिर पड़ी एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

janhvi kapoor

Janhvi Kapoor Playing With Dog: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पैट कवर हैं। खासकर इस एक्ट्रेस को कुत्तों से तो बहुत ज्यादा प्यार है। जाह्नवी कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसपर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर कुत्ते के साथ बेहद मजे से खेलती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में बेहद फनी अंदाज में नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर का क्यूट वीडियो
इस छोटे से वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि इस दौरान जाह्नवी कपूर के पैर पर पालतू कुत्ता चिपट गया है और वो जमीन पर लेटी हैं। इस दौरान जाह्नवी को काफी गुदगुदी हो रही है और वो हंस रही हैं साथ ही कुत्ते को हटाने की कोशिश भी कर रही हैं। जाह्नवी कपूर का ये क्यूट अंदाज काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं और फैंस उनके इस वीडियो को बार-बार प्ले कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर के बोल्ड लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। इसके साथ ही हर किसी को जाह्नवी कपूर के फैशन एक्सपेरिमेंट्स का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।

जाह्नवी कपूर की फिल्में
जाह्नवी कपूर की झोली में काफी सारी फिल्में हैं। एक्ट्रेस अगले साल फिर से वरुण धवन के साथ 'बवाल' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ Mr & Mrs Mahi में भी नजर आएंगी।

Read more about: janhvi kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X