वर्ल्ड कप हारने के बाद पीएम मोदी और शाहरुख ने हुई लंबी बातचीत! वीडियो ने काटा बवाल

Ibrahim Qadri, Shah Rukh Khan, PM Modi

Ibrahim Qadri Video: वर्ल्ड कप हारने के बाद जहां पूरे देश गमजदा है और पूरी टीम इंडिया को अपना चैंपियन मान उसके साथ खड़ा है तो वहीं सोशल मीडिया भी इन्ही लम्हों से पटा दिखाई दे रहा है। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि हर किसी को काफी कंफ्यूज कर रहा है। दरअसल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप देखने के लिए तमाम बॉलीवुड सितारे से लेकर पीएम मोदी, अमित शाह जैसे वीवीआईपी पहुंचे थे।

मैच में जहां शहारुख खान अफने पूरे परिवार के साथ दिखाई दिए तो वहीं दिन भर बिजी शेड्यूल के बाद पीएम मोदी भी अहमदाबाद में भारतीय क्रिकेट टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो पहली झलक में लगता है कि जैसे मैच के बाद पीएम मोदी और शाहरुख खान किसी बड़े मुद्दे पर एक दूसरे के साथ गुफ्तगू करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये शाहरुख खान के हमशक्ल के तौर पर मशहूर इब्राहिम कादरी हैं। जो कि पीएम मोदी का गेट अप लिए किसी दूसरे शख्स के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की बादशाह फिल्म का टाइटल ट्रैक प्ले हो रखा है। इसके साथ ही नेटिजंस इस वीडियो को बार बार प्ले कर रहे हैं और खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो को अभी तक साढ़े 10 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन भी दिलचस्प प्रतिक्रियाओं से पटा दिखाई दे रहा है और ये आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है।

बता दें कि इब्राहिम कादरी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है और अक्सर फैंस उनके वीडियो और तस्वीरें देखकर रीयल शाहरुख खान और उनमें कंफ्यूज हो जाते हैं। इब्राहिम का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान उन्होंने शाहरुख की स्टाइल में हाथ फैलाया। ये वीडियो अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

इब्राहिम कादरी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा- 2017 में शाहरुख खान की फिल्म रईस आई थी, इसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं उनकी तरह दिखता हूं। मैं उस वक्त शाहरुख की तरह 10% दिखता था। उसके बाद मैंने अपने ऊपर काम करना शुरू किया। बॉडी और बालों पर मेहनत की तो लगा कि अब मैं उनकी तरह लगभग 30% दिखने लगा हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X