जीजा आयुष की फिल्म लवरात्रि में कैमियो कर सकते है दबंग सलमान खान
सलमान खान सभी की मदद के लिए आगे रहते है तो ऐसे में उनके जीजा जी आयुष को बॉलीवुड डेब्यु कराने के लिए सलमान खान भला कैसे पीछे रह सकते है। खबरों की माने तो सलमान खान आयुष की आने वाली पहली फिल्म लवरात्रि में कैमियो करते नजर आ सकते है।
सलमान खान आयुष के लिए काफी मेहनत भी कर रहे और किसी भी तरह से आयुष को बॉलीवुड में उतारना चाह रहे है। आपको बता दे कि सलमान खान के फिल्म लवरात्रि में कैमियो करने वाली बात सूत्रों से पता चल रही है और ये भी पता चल रहा है कि ये एक सोचा समझा प्लान है।

आपको बता दे कि सलमान खान ने ये सोचा था कि वो इस फिल्म के लिए काफी मेहनत करेगे और फिल्म को सफल बनाने की कोशिश करेगे। हालांकि सलमान खान का ऐसा कोई मन नही था कि वो इस फिल्म कैमियो करते हुए नजर आए। लेकिन खबरों की माने तो फिल्म मेकर्स के दबाव की वजह से सलमान ऐसा कर सकते है।
हालांकि ये फिल्म खुद सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे है। सलमान खान चाहते है कि सभी उनके जीजा जी को थिएटर्स में देखने के लिए आए और उनको अपनी प्रतिक्रिया दें कि जिसके लिए सलमान खान पूरी तरह से काम करने को तैयार है।
आपको बता दें कि सलमान खान की दो बहने है जिनका नाम अलवीरा और अर्पिता है। बता दे कि आयुष अर्पिता के पति है और वो इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहे है।
हालांकि ये तो भाईजान के घर की बात है अगर उनके सामने किसी दूसरे की भी मदद करने की बात सामने आती है तो वो किसी भी तरह से पीछे नहीं हटते है।
बता दें कि सलमान खान ने कई ऐेसे लोगों को लॉंच किया है जिनका हिंदी फिल्मों से कोई लेना नही था। सलमान खान कई तरह की संस्थाएं भी चलाते है जिनमें लोगो की मदद की जाती है और बीमारों का इलाज भी होता है।
सलमान खान फिल्म हीरो आदित्य पंचोली की बेटे सूरज पंचोली का और सुनील शेट्टी की बेटी का हिंदी फिल्म से डेब्यू कराया था। उन्होने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अपने अपोजिट फिल्म दबंग में कास्ट किया। ऐसे कई स्टार्स है जो आज सलमान खान की मेहरबानी की वजह से बॉलीवुड में टिके हुए है।


Click it and Unblock the Notifications