Baby Bump: तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई जेनेलिया! रितेश देशमुख के साथ छोटी ड्रेस में दिख गया बड़ा सा बेबी बंप

Genelia Deshmukh Pregnant: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया की जोड़ी बी टाउन की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है। इस कपल का कैमिस्ट्री, बॉन्डिंग और रिश्ता हर किसी के लिए मिसाल बन चुका है। रितेश और जेनेलिया के दो बच्चे हैं और अब माना जा रहा है कि ये कपल अपनी फैमिली को और बढ़ाने के मूड में है और जल्द ही तीसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में बिजी दिखाई दे सकते हैं। रितेश और जेनेलिया के तीसरे बच्चे के चर्चे काफी तेजी से शुरू हो गए हैं।
दरअसल, हाल ही में रितेश और जेनेलिया को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। यहां से इस स्टार कपल की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो के देखते ही हर कोई जेनेलिया के बेबी बंप और तीसरी प्रेग्नेंसी के चर्चे कर रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेनेलिया इस दौरान पर्पल कलर की बेहद प्यारी शॉर्ट ड्रेस में गजब के खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही थीं। वहीं रितेश फॉर्मल अंदाज में पल पल उनका ख्याल रखते दिखाई दिए।
इसी लुक में फैंस जेनेलिया के बेबी बंप के चर्चे कर रहे हैं और फैंस उनके प्रेगनेंट होने का अंदाजा लगा रहा हैं। जेनेलिया और रितेश का इस इवेंट से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जेनेलिया को अपने बंप पर हाथ रखकर पोज देते देखा गया, जिसके बाद फैंस उनसे पूछने लगे हैं कि क्या वे प्रेगनेंट हैं और अपना तीसरा बच्चा एक्पेक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि रितेश और जेनेलिया ने फरवरी 2012 में शादी की था। वहीं दो साल बाद 2014 में उन्होंने अपने पहले बच्चे रियान का स्वागत किया था। वहीं साल 2016 में जेनेलिया अपने दूसरे बच्चे राहिल को जन्म दिया था। अब उनके तीसरे बार प्रेगनेंट होने की खबरें आ रही हैं हालांकि कपल ने इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। जेनेलिया और रितेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों आय दिन कॉमेडी वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं जिनमें उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है।


Click it and Unblock the Notifications











