इस साल विक्की कौशल को पापा बनाकर ही मनेंगी कैटरीना कैफ! गुलाबी सूट में कराया बेबी बंप का दीदार?

Katrina Kaif

Katrina Kaif Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर आए दिन प्रेग्नेंसी की खबरों के बॉलीवुड गलियारा पटा दिखाई देता है। अब एक बार से इस हसीना के बेबी बंप के चर्चे जोरों पर होते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, हाल ही में कैटरीना कैफ की कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद एक बार फिर से उनकी प्रेग्नेंसी के कायस लगाए जाने शुरू हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि 'टाइगर 3' एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हाल में ही कटरीना कैफ हैदराबाद में ब्रैंड प्रमोशन के लिए पहुंचीं। यहीं से एक वीडियो सामने आया है जहां वह दुपट्टे से पेट को कवर करती दिख रही हैं।

कटरीना कैफ ने इस इवेंट में गुलाबी अनारकली सूट कैसी किया। इस खूबसूरत से एथनिक लुक में वह काफी सुंदर लग रही थीं। मगर जिस तरह से उन्होंने अपना दुपट्टा कैरी किया था, उसे देख फैंस कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस शायद अपने बेबी बंप को छुपा रही हैं।

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ओह गॉड, क्या सच में कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं? अगर ऐसा है तो वह एक्ट्रेस के लिए बहुत खुश हैं।' वहीं अन्य यूजर ने इन बातों को बकवास बताते हुए लिखा, 'ये क्या बात हुई। अगर कोई अपना पेट कवर कर रहा है तो इसका मतलब ये थोड़ी हुआ कि वह प्रेग्नेंट हैं।'

मालूम हो, कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं या नहीं, फिलहाल ये साफ नहीं है। विक्की कौशल और एक्ट्रेस ने इस तरह की कोई बात शेयर नहीं की है। फिलहाल तो ये सब गॉसिप्स ही लग रहा है। 40 साल की कटीरना और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी।

कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' है जिसमें वह एक बार फिर जोया के रोल को प्ले करती नजर आएंगी। सलमान खान की Tiger 3 दिवाली पर रिलीज होगी, जिसका हाल में ही धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था।

Read more about: katrina kaif bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X