..................... Does Karan Johar takes dig on kangana ranaut karana johar excited for kangana ranaut emergency - Hindi Filmibeat

Wait What करण जौहर ने ली कंगना रनौत की चुटकी? बोले- मुझे 'इमरजेंसी' के लिए...

Karan Johar, Kangana Ranaut

Karan Johar Kangana Ranaut Fight: फिल्ममेकर करण जौहर और कंगना रनौत की लड़ाई जगजाहिर है। कंगना रनौत करण पर तंज कसने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। वह करण की फिल्मों के साथ उनपर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लंबे समय से लगाती आई हैं। इतना ही नहीं करण भी कह चुके हैं कि वह कंगना के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। हालांकि इस बीच करण जौहर ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद से लग रहा है कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है।

करण जौहर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देखने की इच्छा जाहिर की है। करण से जब पूछा गया कि क्या वह किसी पॉलिटिकल इवेंट पर फिल्म बनाना चाहेंगे? करण ने कंगना की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी का जिक्र किया।

करण ने सवाल के जवाब में कहा-इमरजेंसी बन रही है और मैं इसे देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। बता दें करण जौहर ने कंगना को लेकर छह साल बाद कमेंट किया है। जब कंगना उन्ही के शो कॉफी विद करण में उन्हें मूवी माफिया कहा था। उसके बाद से कंगना सोशल मीडिया के जरिए करण पर भड़कती रहती हैं।

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर हाल ही में कंगना रनौत ने तंज कसा था। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण का पुराना इंटरव्यू शेयर किया था। जिसमें कहा था- कोई पीआर के माध्यम से किसी फिल्म की बॉक्स ऑफिस स्टेटस को कैसे बदल सकता है। कंगना ने लिखा- करण जौहर जी कह रहे हैं कि मैं पैसा फेंककर कुछ भी कर सकता हूं... मैं कोई भी धारणा बना सकता हूं... क्या वे केवल अपनी फिल्में हिट कराते हैं, क्या वे खुद का सम्मान करते हैं या क्या वे दूसरों को नकारात्मक पीआर बनाते हैं और उनकी हिट फिल्में फ्लॉप कर देते हैं?

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर ने 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है। उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं कंगना की बात करें तो उनकी फिल्म तेजस और इमरजेंसी जल्द ही रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X