तगड़ा Rumor: दोस्ताना 2 में लेस्बियन बनेंगी जान्हवी कपूर, सोनम दीदी से ली प्रेरणा
जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 कर रही हैं ये तो सबको पता है लेकिन अब खबर और दिलचस्प हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो सोनम कपूर ने जब से एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में एक लेस्बियन लड़की का किरदार निभाया है, बॉलीवुड के अंदर से डर और झिझक दोनों ही जा चुके हैं और अब दोस्ताना 2 में जान्हवी कपूर एक लेस्बियन लड़की का किरदार निभाती दिखाई देंगी।
हालांकि कुछ दिन पहले ही खबर थी कि जान्हवी और कार्तिक के अलावा फिल्म के तीसरे होंगे विंदू दारा सिंह और फराह के बेटे फतेह रंधावा। लेकिन अब साथ में ये भी खबरें आ रही हैं कि फिल्म इस बार गे कपल पर नहीं बल्कि लेस्बियन कपल पर होगी। और जान्हवी वो किरदार निभाएंगी।

दोस्ताना 2 धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं संजू फेम कॉलिन डीकन्हा। जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म गुंजन सक्सेना बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं धर्मा प्रोडक्शन्स के असिस्टेंट डायरेक्टर शरण शर्मा। वहीं वो राजकुमार राव के साथ रूहीअफज़ा की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











