Dharmendra Discharged: डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र डॉक्टर बोले- घर पर चलेगा इलाज, समाने आया पहला वीडियो

Dharmendra Discharged From Hospital: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है और अब आगे का उनका इलाज उनक घर पर ही जारी रहेगा। धर्मेंद्र का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतित समदानी ने पीटीआई से कहा, "धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है।"
दवाओं के साथ रंग लाई दुआएं
धर्मेंद्र के डिस्चार्ज से उनके परिवार के साथ साथ फैंस और पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। नवंबर के शुरुआत से हॉस्पिटल में एडमिट धर्मेंद्र की हालत पर हर किसी की पल पल नजरे टिकी हुई थीं।
पिछले कुछ दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान बी टाउन के तमाम सेलेब्स उनसे मिलने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे थे। साथ ही सनी देओल, हेमा मालिनी और ईशा देओल की तरफ से धर्मेंद्र की हालत को लेकर अप्डेट्स भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
पैपराजी पल्लव पालीवाल की ओर से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में तड़के मुंबई की शांत सड़कों पर ब्रीच कैंडी अस्पताल से एक एंबुलेस बाहर निकलती दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए पल्लव पालीवाल ने लिखा, "लगता है धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी देओल और बॉबी देओल लगातार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मौजूद हैं और पिता के साथ समय बिता रहे है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपली की वे फिजूल की अफवाहें न फैलाएं और न ही ऐसी अफवाहों पर विश्वास करें।
साथ ही उन्होंने अपने परिवार के लिए प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा सोमवार रात को बॉलीवुड के कई सितारे धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे। सलमान खान, शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने जाकर उनका हालचाल लिया। मंगलवार शाम आमिर खान ने भी धर्मेंद्र से मुलाकात की। 89 साल के धर्मेंद्र 1 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











