..................... Does Amitabh Bachchan reacts on pakistani cricketer abdul razzaq controversial comment on aishwarya rai bachchan - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ऐश्वर्या राय पर किया भद्दा कमेंट, बहू के सपोर्ट में आए अमिताभ बच्चन ने कही ये बात!

Amitabh Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan

Amitabh Bachchan Tweet: पिछले दिनों से पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक का पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर किया कमेंट काफी विवादों में आ गया था। बढ़ता विवाद देख अब्दुल रज्जाक ने माफी भी मांगी। वहीं अब अन सबके बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया है जिसे फैंस इस मामले पर उनके रिएक्शन से जोड़ कर देख रहे हैं और बहू ऐश्वर्या का सपोर्ट बता रहे हैं।

बिग बी के इस ट्वीट की बात करें तो उन्होंने लिखा, "इसका अर्थ छपे हुए काग़ज़ पर लिखित शब्दों से कहीं ज़्यादा..." बिग भी ने अपने इस ट्वीट के सबसे पहले हाथ जोड़ने या यूं कहे माफी मांगने वाला इमोजी भी बनाया हुआ है। इसी कारण उनके इस ट्वीट को अब्दुल रज्जाक की माफी से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब्दुल रज्जाक ने वर्ल्ड कप-2023 में पाकिस्तान की टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी में ऐश्वर्या राय का नाम लेते हुए उन्होंने कहा था कि अगर आप सोचते हैं कि ऐश्वर्या से शादी करने से अच्छे और नेक बच्चे पैदा होंगे तो ऐसा कभी नहीं होगा। इसलिए आपको पहले अपने इरादे ठीक करने होंगे। क्रिकेटर के इस बयान से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और उन्हें नेटिजन्स ने जमकर ट्रोल किया।

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच विवाद की बातें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में बिग बी की ये पोस्ट इन खबरों पर विराम लगा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X