प्रतीक हैं नये यूथ आइकन : अमिताभ बच्चन

अब तक उन्होंने कम ही फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन फिर भी लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। हमेशा उनके बारे में बात होती ही रहती है। इन दिनों वह फिर से चचर्े में हैं। फिल्म धोबी घाट के बाद वे फिल्म दम मारो दम में भी नजर आनेवाले हैं। इसके बाद वह माइ फ्रेंड पिंटो में भी नजर आयेंगे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से युवाओं की नजर में रनबीर कपूर युवा यंगिस्तान के रूप में जाने जा रहे थे। लेकिन अब यह जगह प्रतीक बब्बर ने ले ली है। यही वजह है कि उन्हें इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में मिल रही हैं। जिसमें संजय लीला भंसाली की फिल्म माय फ्रेंड पिंटो भी शामिल है।
अनीस बज्मी की हालिया फ्लॉप फिल्म थैंक्यू के साथ इस फिल्म का फर्स्ट लुक दिखाया गया है और फिल्म के प्रोमो तैयार हैं। दर्शकों को प्रोमो बेहद पसंद आये हैं और सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है कि कब प्रतीक उस अंदाज में दर्शकों के सामने होंगे। साथ ही खबर यह भी है कि वे फिल्म आरक्षण में भी बाकी कलाकारों पर भारी पड़े हैं। यहां तक कि अमिताभ बच्चन को उनकी एक्टिंग के बारे में कहना पड़ा है कि वह लाजवाब हैं। और बेहतरीन कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











