पिस्तौल लेकर घूमते हैं आमिर खान? कारण है अंडरवर्ल्ड! सुनील शेट्टी ने सच से उठाया पर्दा, कहा...

Aamir Khan had Pistol?: बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड को लेकर हमेशा से बात होती रही है। कभी कहा जाता है कि किसी स्टार का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से है तो कभी किसी को दोस्त बताया जाता है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसको जानकर यकीनन आपको झटका लगने वाला है।
दरअसल आमिर खान को लेकर एक सवाल सुनील शेट्टी से पूछा गया था। कहा जाता है कि आमिर खान पिस्टल लेकर घूमते है। इसका कारण सिर्फ सेल्फ डिफेंस है क्योंकि उनको अंडरवर्ल्ड से धमकियां आती है। अब इसपर सुनील शेट्टी ने रिएक्शन दिया है। उन्होने जो भी कहा वो काफी हैरान करने वाला है।
आमिर खान को लेकर उनके सवाल पूछा गया था कि, "मैंने सुना है कि आमिर खान हमेशा पिस्तौल रखते हैं। आपके बारे में क्या?" सुनील शेट्टी ने बिना किसी देरी के इस बात को पूरी तरह से फर्जी बताया है। उन्होने कहा, "यह सब बकवास है, आप जो सुनते और पढ़ते हैं वह हमेशा सच नहीं होता। हम यहां बिल्कुल सुरक्षित हैं।" इसके अलावा सुनील शेट्टी ने माफिया और फिल्म इंडस्ट्री के बीच किसी भी तरह के संबंधों को नकारा है। सुनील शेट्टी का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है।
हालांकि आमिर खान की तरफ से इस बात को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आमिर खान जिस तरह के स्टार हैं फिलहाल ऐसा कुछ कभी स्पॉट नहीं किया गया है। आमिर खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर काफी बिजी हैं।
वो लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं और इस मूवी को लेकर बातें कर रहे हैं। आमिर खान को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये आमिर खान के लिए एक कमबैक फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है और आमिर खान कमाल लग रहे हैं। इस फिल्म में वो एक बास्केट बॉल कोच बनकर सामने आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











