जिया खान मौत डॅाक्यूमेंट्री में सूरज पंचोली को देख भड़के लोग- गिरफ्तारी की मांग, आपके लिए देखना मना
एक्ट्रेस जिया खान के मौत को 7 साल पूरे होने के बाद उन पर एक डॅाक्यूमेंट्री बनाई गई। जिया खान अपने घर में मृत पाई गई थी। उनकी मौत का राज आज तक बरकरार है। ऐसे में बीबीसी ने एक डॅाक्यूमेंट्री डेथ इन बॅालीवुड रिलीज की है जो विदेश में काफी तेजी से देखी जा रही है।
साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी अधिक हो रही है। एक बार फिर से जिया खान केस के सामने आने के बाद सूरज पंचोली ट्रोलर के निशाने पर आ गए हैं। इस सप्ताह के पहले दिन यानी कि सोमवार को देर रात इसे रिलीज किया गया। जहां पर डॅाक्यूमेंट्री होने के नाते इस केस से जुड़ी सारी घटनाओं को सामने रखा गया है।

इस डॅाक्यूमेंट्री में जिया खान की मां राबिया खान के साथ सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली का भी वर्जन शामिल किया गया जिसे देखने के बाद सूरज पंचोली के नाम पर फिर एक बार बवाल शुरू हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











