गुजारिश का पोस्टर विवाद: ऐश के सिगरेट पीने पर आपत्ति जताई
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की चिर प्रतीक्षित फिल्म गुजारिश इस शुक्रवार (19 नवंबर) रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऐश्वर्या राय और रितिक रोशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का विषय लीक से हट कर और पृष्ठभूमि पूरी तरह विदेश की है। गुजारिश पहले ही कॉपीराइट विवादों में घिर चुकी है। अब इस फिल्म के पोस्टर पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है।
गुजारिश की गैलरी देखें
फिल्म के एक पोस्टर में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सिगरेट पीते दिखाई गई हैं। कुछ डॉक्टर्स को इस पोस्टर पर आपत्ति है। उनकी दलील है कि ऐश्वर्या एक यूथ आइकन हैं और उनका इस तरह से सिगरेट पीने युवाओं को अनजाने में सिगरेट पीने के लिए पमोट करता है। ये पोस्टर्स पूरी मुंबई में जगह-जगह दिखाई दे रहे हैं, विशेषकर बसों में।
गुजारिश के वॉलपेपर देखें
मेडिकल कम्युनिटी को इन पोस्टर्स पर तो ऐतराज है ही, इसके अलावा वह फिल्म की रिलीज के दिन विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। एक एनजीओ के डॉक्टर्स ने तय किया है कि फिल्म की रिलीज के दिन वह बैज पहन कर ब्लैक डे मनाएंगे और फिल्म का विरोध जारी रखेंगे।
aishwarya rai ऐश्वर्या राय गुजारिश डॉक्टर मुंबई रितिक रोशन विरोध संजय लीला भंसाली bollywood doctor guzaarish hritik roshan mumbai protest


Click it and Unblock the Notifications
