डॉक्टर पत्नी को दो लड़कों के साथ पति ने पकड़ा, होटल के रूम में आपत्तिजनक हालत में देखकर जमकर पीटा

Doctor Wife Viral Video: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी डॉक्टर पत्नी को होटल में दो लड़कों के साथ पकड़ लिया। आपत्तिजनक स्थिति में मिलने के बाद पति ने पत्नी और दोनों लड़कों की जमकर धुनाई की। साथ में परिवारवालों ने भी दोनों को खूब पीटा। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ और दोनों लड़कों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है।
मामला कासगंज के कोतवाली पटियाली क्षेत्र के एक होटल का है। पति ने बुधवार देर रात पत्नी को दो लड़कों के साथ पकड़ा है। दोनों लड़के गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, पति ने पत्नी पर शराब पीने और सेक्स रैकेट में शामिल होने जैसे आरोप लगाए हैं।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला दो लड़कों के साथ होटल के कमरे के बाथरूम में दिखाई पड़ रही है। वहीं, उसका पति अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंच जाता है। वो अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर नाराज हो जाता है।
गुस्साया पति तीनों को मारने लगता है। पहले पत्नी को थप्पड़ मारता है। फिर लड़कों को घूसें मारता है। उसके बाद परिवार के लोग भी दोनों लड़कों को मारने लगते हैं। महिला का पति अपनी पत्नी को मारते हुए गाली-गलौज भी करता है। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को शांत कराती है। उसके बाद सभी थाने चले जाती है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर कासगंज के सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। महिला का अपने डॉक्टर पति से विवाद चल रहा है और वह दोनों करीब 2 सालों से अलग-अलग रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को काफी साल हो चुके हैं। मगर 2 सालों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications