रिया के जिक्र के बाद डॉक्टर का डिप्रेशन पर बयान, '2014 में आए थे सुशांत, नहीं दिखा था कोई बड़ा इशु'
कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मेंटल हेल्थ को लेकर इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत साल 2013 में भी एक डॉक्टर से सलाह ले चुके थे। उस डॉक्टर का नाम रिया चक्रवर्ती ने डॉक्टर हरीश शेट्टी बताया था। हाल में ही डॉक्टर हरीश शेट्टी ने मुंबई पुलिस से बयान में बताया कि उनके पास सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2014 में विस्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस को दिए बयान में डॉक्टर हरीश शेट्टी ने बताया कि केवल एक बार सुशांत साल 2014 में उनसे मिलने उनके क्लिनिक में आए थे।
डॉक्टर ने कहा कि सुशांत बिना अपॉइंमेंट लिए क्लिनिक आए थे और उस दौरान ज्यादा होने के चलते सुशांत विस्तार से अपनी बीमारी के बारे में डिस्कस नहीं कर पाए थे। सुशांत नींद न आने की समस्या को लेकर मेरे पास आए। हालांकि वह ज्यादा डिटेल नहीं दे पाए थे। उस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं दिखी थीं। मैंने अच्छी नींद आने के लिए दवाईयां लिख दी थी। साथ ही अगली बार का अपॉइटमेंट भी दिया। लेकिन सुशांत दोबारा नहीं आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











