नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर फिल्म 'डॉक्टर जी' से आयुष्मान खुराना का लुक रिलीज, बताया 'जी' का मतलब!

By Filmibeat Desk

इस नेशनल डॉक्टर्स डे पर आयुष्मान खुराना ने अपने फैन्स को दिया है एक खास सरप्राइज और अपनी अपकमिंग फिल्म डॉक्टर जी की टीम के साथ मिलकर फिल्म से अपना लुक जारी किया है। ये जंगली पिक्चर्स द्वारा बनाई गई फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया हैं। इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में आयुष्मान खुराना एक गायनोकोलॉजिस्ट का रोल निभा रहें हैं और साथ ही रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी नजर आने वाली हैं।

आयुष्मान खुराना ने नेशनल डॉक्टर्स डे के इस खास मौके पर उन सभी मेहनती चिकित्सकों को विश किया है जिन्होंने अपना जीवन बार-बार दूसरों की सेवा के लिए समर्पित किया है। इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपने फैन्स को सबसे प्रत्याशित प्रश्न की एक झलक भी दी है कि डॉक्टर जी में 'जी' का क्या मतलब है?

doctor-g-makers-releases-ayushmann-khurrana-look-from-the-film-on-the-occasion-of-doctors-day

आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपने लुक की लेटेस्ट झलक शेयर करते हुए लिखा,

जी से गायनोकोलॉजिस्ट 🩺🥼 जी से गुप्ता ✌️ ये है हमारा #DoctorG 👨‍⚕️ डॉक्टर उदय गुप्ता उर्फ ​​#डॉक्टर जी और टीम की तरफ से सभी जी से जीनियस डॉक्टरों को #HappyDoctorsDay

फिल्म के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान ने आईएएनएस को बताया, "डॉक्टर जी एक ऐसा विषय है जो लोगों को मनोरंजक तरीके से एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा। यह एक संदेश के साथ एक शानदार विषय है जो लोगों के दिलों को आकर्षित करेगा। यह वो सिनेमा का ब्रांड है जो फिल्मों में मेरी पहचान बन गया है।"

'डॉक्टर जी' आयुष्मान खुराना के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक है। डॉक्टर जी के अलावा, 2022 में जंगली पिक्चर्स की 'वो लड़की है कहां?', 'डोसा किंग', 'उलज' और 'क्लिक शंकर' जैसी रोमांचक फिल्मों की एक स्लेट तैयार है। वहीं, आयुष्मान के फिल्मों की बात करें तो डॉक्टर जी के बाद अभिनेता फिल्म 'एक्शन हीरो' में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X