..................... Doctor and nurse of District hospital dance on kati raat maine khetto mein tu aayi nai viral viral - Hindi Filmibeat

VIRAL: जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और नर्सों ने मिलकर किया 'काटी रात मैंने खेतों में' गाने पर डांस, मचा बवाल

Doctor dance video

Doctor's Dance Video Viral: यूं तो डॉक्टर्स को थोड़ा शांत स्वभाव का देखा जाता है और खासतौर पर अस्पताल में तो अक्सर डॉक्टर्स अपने मरीजों के इलाज में व्यस्त ही नजर आते हैं। मौसम भी बदल रहा है इसीलिए मरीजों की भी अस्पताल में लंबी लाइन लगती है।

लेकिन फिलहाल तो वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर्स ही नहीं बल्कि नर्सें भी भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर थिरके डॉक्टर्स
दरअसल वीडियो में बताया जा रहा है कि नर्सिंग सुपरिटेंडेंट की प्रमोशन पार्टी रखी गई है। जिसमें सभी फिल्मी गाने तेज आवाज में बजाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और तमाम स्टॉफ के लोग बॉलीवुड के पार्टी गानों पर जमकर पैर थिरकाते नजर आ रहे हैं।

डॉक्टर्स ने किया इन गानों पर जबरदस्त डांस
कभी डॉक्टर्स की टीम दिल्ली 6 के पॉपुलर सॉन्ग 'ससुराल गेंदा फूल' पर डांस करती नजर आ रही है तो कभी स्त्री 2 के गाने 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' गाने पर डॉक्टर्स जबरदस्त कमर मटकाते दिख रहे हैं। तो कभी भोजपुरी गानों पर एंजॉय करते दिख रहे हैं। बता दें कि डॉक्टर्स का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

होगी वीडियो की जांच
इस वायरल हो रहे वीडियो को जो भी कोई देख रहा है वह जमकर डॉक्टर्स की आलोचना कर रहा है। इस वीडियो को देख बात इतनी बढ़ गई है कि सीएमओ ने वीडियो की जांच का आदेश दे दिया है। क्योंकि इस वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर्स, नर्सें और अन्य सदस्य अस्पताल का पहचान पत्र पहनकर डांस करते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X