नेहा धूपिया को 'ए थर्सडे' में उनकी भूमिका के लिए किसने प्रेरित किया? जानिए बेहद दिलचस्प किस्सा

By Filmibeat Desk

यामी गौतम की फिल्म ए थर्सडे में नेहा धूपिया एक खास किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में यामी गौतम धर और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया, नेहा धूपिया, अतुल कुलकर्णी सहित अन्य कलाकारों की टोली नज़र आएगी।नेहा धूपिया को गर्भवती पुलिस अधिकारी की भूमिका के लिए हर तरफ से सरहाना मिल रही है। एसीपी कैथरीन अल्वारेज़ की भूमिका निभाने वाली नेहा धूपिया ने साझा किया, "मुझे लगता है कि उस समय जब मैं शूटिंग कर रही थी, ठीक उससे पहले मैं लियोर रज़ अभिनीत 'हिट एंड रन' नामक यह शो देख रही थी।

इसमें टली नामक एक करैक्टर है, जो गर्भवती है और आप जानते हैं, पहले दो सीन के बाद, आप उसका जीवन जीना शुरू कर देते हैं, जैसे आप अन्य सभी पात्रों को भी जीते हैं। यह शो हिट रहा है और जहां तक ​​उस किरदार की बात है तो मेरे लिए यह बहुत रिलेटैब्ल था। हमने प्रेग्नेंसी के साथ ओवर द टॉप नहीं किया है। क्योंकि आप गर्भवती हैं, और कुछ दिन आप दूसरों की तुलना में अधिक मेहनत करती हैं, लेकिन रेफरेंस पॉइंट उतना ही शक्तिशाली था क्योंकि आप जानते हैं, मैं पहले भी गर्भवती हो चुकी हूं।

Recommended Video

Neha Dhupia का दूसरे बच्चे के बाद बढ़ गया इतना वजन ;Watch video | FilmiBeat

Neha Dhupia

""यह मेरे दूसरी बार है और आप एक व्यक्ति के रूप में नहीं बदलते हैं। यह थोड़ा कठिन है। यह असहज है। यह खूबसूरत है। आप जिस दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन मैंने हमेशा रेफरेंस पॉइंट को पुलिस की ओर अधिक रखा और अपनी फिसिकल चेंजिंग की ओर कम रखा क्योंकि किसी भी मामले में मेरी शारीरिकता गर्भवती होने के लिए इतनी स्वाभाविक होने वाली है क्योंकि मैं सच में थी, मुझे उसके लिए ज़्यादा काम नहीं करना पड़ा।" बता दें कि यह फिल्म 17 फरवरी 2022 को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X