क्या आप जानते हैं इतनी महंगी शादी करने वाले सिद्धार्थ और कियारा के करियर के बारें में यह सच

'शेरशांह' फेम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी को- स्टार कियारा आडवाणी से शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों सेलेब्स की शादी पिछले काफी वक्त से खबरों में बनी हुई है, जाहिर है इसके पीछे की वजह है महंगी डेस्टिनेशल, अनोखी गेस्टलिस्ट, डिजाइनर कपड़े और शानदार पकवान के साथ खुबसूरत सजावट आदि। इस हिसाब से देखा जाए तो दोनों की शादी काफी बड़े स्तर पर हो रही है तो ऐसे में यह सवाल तो सबके मन में आएगा ही कि दोनों ने अपना करियर में क्या क्या खास किया है जिसकी वजह से इतने बड़े वजट की शादी की तैयारियां हुई हैं। तो आज हम आपको बताते हैं दोनों के करियर के बारें में-
1. सबसे पहले बात करते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की, 16 जनवरी को पंजाबी हिंदू परिवार में जन्मे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रुप में की थी। इसके बाद सिद्धार्थ ने करण जौहर के साथ 'माइ नेम इज खान' के लिए सहायक निर्देशक के रुम में काम किया। बस क्या था किस्मत की लौटरी यहीं से लग गई और मनोरंजन जगत को उसका एक नया सुपरस्टार मिल गया।
अभिनेता के रुप में अपनी पहली फिल्म सिद्धार्थ के हाथों में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', जो कि उस वक्त की सुपरहिट फिल्म रही और इस फिल्म में हैंडसम हंग सिद्धार्थ मल्होत्रा को फैंस का बहुत प्यार मिला साथ ही करियर को भी नई शुरुआत मिली।
इसके बाद सिद्धार्थ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और एक के बाद एक फिल्में की जैसे- 'हंसी तो फंसी', 'एक विलन', 'कपूर एंड सन्स', 'ब्रदर्स', 'बार बार देखो', 'अय्यारी', 'जबारिया जोड़ी', 'मरजावां' और 'शेरशाह'। फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया और सिद्धार्थ बन गए बॉलीवुड के नए सुपरस्टार।
2. दूसरे नंबर पर बात करते है सिद्धार्थ की होने वाली पत्नी कियारा आडवाणी के करियर की, हिंदी सिनेमा जगत में कम ही वक्त में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने वाली कियारा आडवाणी ने एक छोटे बजट की फिल्म 'फगली' से शुरआत की थी। इसके बाद कियारा के हाथों लगी बायोपिक फिल्म 'एम.एस. धोनी'। इसमें एक अभिनेत्री के रुप में काम करने के बाद कियारा को खुब पसंद किया गया और इसके बाद कियारा के लिए हिंदी सिनेमा के जगत के रास्ते खुल गए।
इसके बाद कियारा ने 'मशीन', 'लस्ट स्टोरीज', 'कंलक', 'कबीर सिंह', 'गुड न्यूज', 'इंदू की जवानी', 'जुग जुग जियो', 'गोविंदा नाम मेरा','भूल-भूलैया' और 'शेरशांह' जैसी फिल्मों में काम किया। साथ ही एक्ट्रेस ने कम वक्त में ही अपनी एक नई पहचान बना ली।
इस तरह से दोनों स्टार कियारा और सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में अपनी कड़ी मेहनत और लगातार काम करके अपनी पहचान बनाई, नाम कमाया और साथ ही खुब सारा पैसा भी छापा। इसी के चलते आज के वक्त में इतनी शानदार शादी करने जा रहे है। खैर फैंस को दोनों की शादी का लंबे समय से इंतजार था।


Click it and Unblock the Notifications