क्या है सोनाक्षी कि फिटनेस का राज...सलमान या?

Do You Know, Sonakshi Sinha gets fitter with regular workout
सोनाक्षी सिन्हा का वजन फिल्मों में आने से पहले लगभग अस्सी किलो के आस-पास हुआ करता था। अभिनेता सलमान खान की सलाह और लगातार वर्कआउट करने से सोनाक्षी ने फिलहाल एक सुडौल काया पा ली है।

जिसका क्रेडिट अक्सर वह सलमान खान को देती आयी हैं। लेकिन लैक्मे फैशन वीक समर रिजॉर्ट 2014 के लिए कैटव़ॉक करने के लिए रैंप पर उतरी सोनाक्षी ने अपनी सेक्सी काया के लिए सलमान को नहीं बल्कि नियमित व्यायाम को जिम्मेदार ठहराया। सोनाक्षी ने कहा कि "यह अचानक नहीं हुआ है। मैंने पिछले साल नवंबर में ही नियमित व्यायाम शुरू किया था और अब मार्च में इसका परिणाम नजर आया है।

मैं नियमित रूप से व्यायाम करती हूं। इस बीच मैं फिल्म की शूटिंग भी कर रही हूं, लेकिन व्यायाम भी करती हूं।"

मालूम हो कि पिछले दिनों सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा के बीच मन-मुटाव की खबरें आयी थीं इसलिए लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि नाराजगी में सोनाक्षी ने अपनी पतलीकाया का क्रेडिट सलमान खान को नहीं दिया।

फिलहाल युवाओं की पहली पसंद बनीं सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'हॉलीडे' में मुक्के बाज की भूमिका में नजर आएंगी। छह जून को प्रदर्शित हो रही फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार नायक हैं। इसके अलावा वो फिल्म शाहिद की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके हीरो एक बार फिर से शाहिद कपूर ही हैं।

Did You Know: सोनाक्षी ने मणिरतनम की फिल्म करने से मना कर दिया है क्योंकि मणि की फिल्म से ऐश्वर्या राय कमबैक करने जा रही हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म में साइड हिरोईन नहीं बनना था इसलिए उन्होंने मणि को ना कह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X