Ohhh..रियल लाइफ 'गजनी' बन गए सलमान खान!

नहीं, न ही ये कोई गॉसिप है, न ही मजाक। बल्कि सलमान खान असलियत में दुरूस्त नहीं नजर आ रहे। अपने जोशीले और जबरदस्त डॉयलोग्स के लिए करोड़ों को दिवाना बनाने वाले सलमान खान को डॉयलोग याद करने में काफी परेशानी हो रही है।

salman khan

सलमान फिलहाल सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान सलमान की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी यादाश्त के साथ कोई दिक्कत आई है। सूत्रों की मानें तो शॉट्स के दौरान सलमान कई बार अपनी लाइनें भूल गए। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म के डॉयलोग सलमान के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं।

बहरहाल, सलमान की इस परेशानी से निपटने के लिए निर्देशक- निर्माता ने इसका समाधान भी ढूंढ़ निकाला है। अब फिल्म में एक टेलिप्रॉम्पटर रखने का तय किया गया है, जो सीन के दौरान सलमान की मदद करेगा। आपको बता दें, प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान के अलावा, सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म अगले साल नवम्बर में रिलीज होगी।

खैर, अब देखना यह है कि फिल्म में सलमान के डॉयलॉग उनकी आवाज में फैंस को सुनने को मिलते है या नहीं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सलमान के फैंस की दुख की सीमा नहीं रहेगी। क्योंकि करोड़ों फैंस सलमान की डॉयलोग अदायगी पर जान छिड़कते हैं। उम्मीद करते हैं सलमान आप जल्द ही दुरूस्त हो जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X