मुंबई गैंगरेप पर बोलीं ड्रीमगर्ल, इज्जत प्यारी तो अकेले ना निकलो...
मुंबई गैंगरेप की घटना ने जहां एक बार फिर से पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, लोगों के अंदर आक्रोश और गुस्से को जन्म दे रहा है वहीं बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक और ड्रीम गर्ल कही जाने वाली भाजपा नेता हेमामालिनी ने बड़ा ही बचकाना और हैरत अंगेज बयान दिया है। हेमा ने कहा है कि अगर महिलाओं और लड़्कियों को अपनी अस्मत सुरक्षित रखनी है तो प्लीज वह घर से कभी भी बाहर अकेले ना जायें।
हेमा से मुंबई गैंगरेप की घटना पर प्रतिक्रिया मांगी गयी थी जिसके बाद उनका यह बचकाना जवाब आया, हेमा ने आगे कहा कि वह कोई और वक्त था जब द्रोपदी के चीरहरण को रोकने के लिए भगवान श्रीकृष्ण आये थे लेकिन आज कोई कृष्ण नहीं आयेंगे इसलिए लड़कियों औऱ महिलाओं को कहीं भी अकेले नहीं जाना चाहिए।
हेमा का बयान यह साबित करने के लिए काफी है कि वह भी महिलाओं को अबला और दुर्बल समझती है जिसे अपनी रक्षा के लिए किसी पुरूष की जरूरत होती है। एक तो वह सिने कलाकार है ऊपर से देश की सशक्त राजनैतिक पार्टी की पुरानी नेता, इसलिए उनके मुंह से निकले यह शब्द उनके लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। देखते हैं कि हेमा की इस बात पर उनकी पार्टी क्या प्रतिक्रिया देती हैं।
More from Filmibeat
hema malini bollywood mumbai gangrape gangrape bjp हेमामालिनी बॉलीवुड मुंबई गैंगरेप मुंबई गैंगरेप भाजपा


Click it and Unblock the Notifications












