कंगना और गागा की तुलना.. कभी हो ही नहीं सकती

बहुत ही कम समय और चुनिंदा किरदारों की वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री कंगना रनाउत आज युवाओं के दिलों की धड़कन हैं। उनके फैशन स्टाइल को आज की लड़कियां धड़ल्ले से फॉलो करती हैं इसलिए युवाओं और किशोरों के लिेए वह बॉलीवुड की लेडी गागा बन गयी हैं। गागा की ही तरह अजीबो-गरीब फैशन को पसंद करने वाली कंगना को गागा को पसंद तो करती हैं लेकिन उन्हें अपनी तुलना गागा से करवाना कतई पसंद नहीं है।

कंगना ने साफ कहा कि गागा के फैशन से उनके फैशन की तुलना करना सही नहीं है। गागा अपने अजीबो-गरीब फैशन, परिधान और स्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन वीक के दौरान 26 वर्षीया कंगना ने यहां कहा, "लोग तुलना करते रहते हैं। मुझे नहीं लगता मेरी तुलना लेडी गागा से की जानी चाहिए, क्योंकि मैं एक अभिनेत्री हूं और वह पॉप स्टार हैं। इसलिए कंगना और गागा की तुलना.. कभी हो ही नहीं सकती है।

कंगना ने आगे कहा, "लेकिन फैशन की बात करें तो आज हर महिला बेहद जागरुक और सशक्त है। माइली साइरस हों या लेडी गागा, अपने फैशन के साथ नए नए प्रयोग सब कर रही हैं। मुझे लगता है कि भारत में भी कपड़ों, मेकअप और स्टाइल में नयापन लाकर महिलाओं को सशक्त दिखाने की जरूरत है।"

हालिया रिलीज फिल्म कृष 3 और रज्जो में अपने सशक्त अभिनय के लिए तारीफें बटोरने वाली कंगना इन दिनों बेहतरीन निर्माता-निर्देशकों और कई फैशन प्रोजेक्ट में बिजी हैं। कंगना को लोग लंबी रेस का घोड़ा कहते हैं जो बॉलीवुड में सफलता पूर्वक बड़ी तेजी से बिना किसी घोड़े के दौड़ रही हैं देखते हैं कंगना की यह रेस कहां जाकर खत्म होती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X