अमिताभ से कोई तुलना नहीं: राजीव खंडेलवाल

लेकिन खुद राजीव खंडेलवाल कहते हैं कि वे नहीं चाहते कि उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से करे, क्योंकि अमिताभ बेहतरीन कलाकार हैं और अभी तो मेरी बस शुरुआत ही है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें बिजोय नांबियार का ऑफर मिला था। इसमें किरदार निभाने से पहले उन्होंने कई बार सोचा था। चूंकि वह तय नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें यह फिल्म करनी चाहिए की नहीं।
उन्होंने कहा कि शैतान फिल्म के किरदार निभाने के बाद लोगों के सामने मेरी छवि बदल चुकी है और लोग अब मुझसे डरने भी लगे हैं। लेकिन मैं चाहता हूं कि मैं किसी भी एक किरदार में बंध कर न रहूं। उन्होंने बताया कि जल्द ही यूटीवी की फिल्म पिटर गया काम से वे नजर आनेवाले हैं और दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications











