पोर्न फिल्म नहीं है सिल्क स्मिता : विद्या बालन

इस रोल को निभाने के लिए विद्या ने खासी मेहनत की है। फिल्म में उन्होंने भरपूर कोशिश की है वो बेहद ही हॉट और सेक्सी लगे। कहने वाले तो ये कह रहे हैं कि डर्टी पिक्चर पोर्न फिल्म की कहानी कहती है।
लेकिन विद्या का ऐसा मानना नहीं है कि बल्कि वो तो कहती है कि ये फिल्म ना तो पोर्न फिल्म है और ना ही मुझे इस रोल में देखने के बाद लोग मुझे पोर्न स्टार कहना शुरू कर देगें। फिल्म हॉट जरूर है लेकिन अश्लील नहीं है।
फिल्म किसी व्यक्ति विशेष की कहानी पर है इसलिए हम उसे अश्लील कैसे बना सकते है। आपको बता दें कि फिल्म डर्टी पिक्चर का निर्माण एकता कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म के डायरेक्टर मिलन लूथारिया है। फिल्म के हीरो हैं तुषार कपूर, इमरान हाशमी और नासिरूद्दीन शाह।


Click it and Unblock the Notifications











