मुझे कैटरीना मत कहो : जरीन खान

वे खुद अपनी पहचान बनाना चाहती हैं, यही वजह है कि वह यह बात घूम घूम कर बता रही हैं कि वह कैटरीना की तरह नहीं हैं। उनका कहना है कि उनके करियर में कैटरीना कैफ से तुलना किया जाना उनके करियर को आघात पहुंचा चुका है। और अब फिर से नहीं चाहतीं कि उनकी स्थिति बुरी हो। इसलिए वह चाहती हैं कि उनकी तुलना बंद हो जाये।
वह सबसे कहती फिर रही हैं कि प्लीज मेरी तुलना कैट से मत कीजिए। क्योंकि मैं कैट जैसी नहीं हूं। जरीन कहती हैं कि फिल्म वीर के बाद मैं खो सी गयी थी, क्योंकि मेरी तुलना लगातार कैटरीना से की गयी। वह कहती हैं कि मैं कैट की तरह बिल्कुल नहीं दिखती। फिर लोग मेरी तुलना उनसे क्यों करते हैं। जरीन कहती हैं कि कुछ लोगों की नजर में मैं लंदन से हूं और मेरी उम्र 26 साल की है। मगर हकीकत यह है कि मैं मुंबई से हूं और अभी मात्र 23 साल की हूं।


Click it and Unblock the Notifications











