#ClearHai: नहीं चाहिए किक 2 के लिए हीरोइन...बिल्कुल नहींं!
काफी समय से रेस 3 और किक 2 को लेकर काफी अफवाहें उड़ी है। ताज़ा अफवाह है साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म से जुड़ी हुई। जिस पर विश्वास बिल्कुल मत करिएगा।
मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने साफ किया है कि उन्हें किक 2 या रेस 3 के लिए कोई हीरोइन नहीं चाहिए। दरअसल, काफी समय से कोई शख्स साजिद नाडियाडवाला के नाम पर लड़कियों की कास्टिंग के बहाने उनकी फोटो इकट्ठा कर रहा है।
जब साजिद को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इत्तिला की और मीडिया में ये बात बताई कि वो किक 2 के लिए किसी तरह की कोई कास्टिंग नहीं कर रहे हैं। कोई उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

हीरोइन का गॉसिप फिल्म को लेकर अभी कोई हीरोइन तय नहीं की गई है। हालांकि फिल्म से जैकलीन फर्नांडीज़ का बाहर जाना और कृति सैनन का अंदर आना काफी सुर्खियों में है। और इसकी वजह केवल सलमान खान हैं।
[तगड़ा Rumor: सलमान से अजय तक...अक्षय से ऋतिक तक...सब झूठ!]
जानिए आने वाले कुछ सीक्वल की डीटेल्स -
अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान का किरदार हॉलीवुड फिल्म बॉर्न सीरीज़ से मिलता जुलता है। हालांकि ये फिल्म मैट डैमन की जेसन बॉर्न का रीमेक पूरी तरह से तो नहीं होगी लेकिन सलमान खान का किरदार उनसे काफी मिलता जुलता होगा।
[#Twist: बाहुबली सीक्वल में एक नहीं दो कटप्पा]
जॉली एलएलबी की टीम एक बेहतरीन फिल्म सीरीज़ तैयार करना चाहती हैं जहां एक वकील होगा और देश के तमाम बेहतरीन मुद्दों को उठाते हुए केस लड़ेगा। पहली फिल्म का मुद्दा था हिट एंड रन केस। और इसी तरह हर फिल्म की समस्या बदल दी जाएगी। बस यही कॉन्सेप्ट अक्षय कुमार को बहुत पसंद आ गया है
दबंग 3 नहीं, दबंग माइनस 1 हो चुकी है। नहीं समझे? मतलब कि फिल्म है दबंग का प्रीक्वल!। यानि कि दबंग के पहले कि कहानी। सीधे शब्दों में चुलबुल पांडे, रॉबिनहुड पांडे कैसे बने इसकी कहानी। मतलब कि और जवान सलमान खान! अब ज़ाहिर सी बात है, कि जब कहानी चुलबुल पांडे के पुलिस ऑफिसर बनने की है तो रज्जो भी नहीं होगी।
बेबी का सीक्वल दरअसल, प्रीक्वल होगा और इसकी लीड होंगी तापसी पन्नू। फिल्म का नाम होगा मीरा और फिल्म कहानी होगी तापसी पन्नू के स्पेशल फोर्स जॉइन करने की। फिल्म में अक्षय कुमार एक स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म के लिए मनोज बाजपेयी और पृथ्वीराज को साइन कर लिया गया है।
हेरा फेरी 3 पूरी तरह से सीक्वल होगी और वहीं से शुरू होगी जहां पर फिर हेरा फेरी खत्म हुई थी। यानि कि राजू पिस्तौल लेकर भागता है और अब बाबू भईया और श्याम उसे ढूंढेंगे। नीरज वोरा फिल्म के लेखक हैं और उन्हें वापस स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा गया है।
धूम 4 में विलेन चोर नहीं बल्कि पुलिस बनेगा। अब विलेन शाहरूख बनें या सलमान। लेकिन हर पुलिसवाला तो अच्छा नहीं हो सकता ना। यानि कि बैड बॉय। वहीं रणवीर सिंह फिल्म में बने हैं अच्छे पुलिस ऑफिसर यानि कि गुड बॉय। अब इस गुड बॉय वर्सेज़ बैड बॉय में इस बार भी बैड बॉय जीतेगा या फिर इस बार कहानी में कुछ ट्विस्ट होगा ये तो देखना पड़ेगा।
नमस्ते इंग्लैंड मेंअक्षय कुमार एक नहीं दो रोमांस करते दिखेंगे। और ये दूसरा फिरंगी रोमांस होगी आएशा शर्मा के साथ। आएशा शर्मा फिल्म में बनेंगी बाहरवाली और सोनाक्षी सिन्हा बनेंगी घरवाली। और इस घरवाली बाहरवाली के बीच में फंस जाएंगे अक्षय कुमार।


Click it and Unblock the Notifications






